रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- रानीपुर चंद्राचार्य चौक पर आम आदमी पार्टी अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में मेयर एमसीडी चुनाव के निरस्त होने पर इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

हरिद्वार चंद्राचार्य चौक पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि एलजी केंद्र सरकार के इशारे पर एमसीडी में चुनी हुई पार्टी को सरकार न बनाने पर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं।भाजपा के 15 वर्षों के कुशासन को उखाड़ फेंक कर दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास किया था और भारी बहुमत दिया था लेकिन भाजपा भ्रष्टाचार की पोल खुल जाने के भय से एलजी का इस्तेमाल कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

आप पार्टी अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि भाजपा संविधान को नहीं मानती। एलजी केंद्र सरकार के इशारे पर जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को काम नहीं करने दे रही है, जिस तरह तीसरी बार भी सदन हंगामे की भेंट चढ़ गया उससे साबित होता है की एलजी दिल्ली सरकार के विकास को लेकर गंभीर नहीं हैं। प्रदर्शन करने वालों में अनिल सती, संजू नारंग, धीरज पीटर, खालिद हसन, मयंक गुप्ता, देवेंद्र सिंह, अमनदीप, किरण कुमार दुबे, विशाल सैनी राकेश यादव, गीता देवी, संजय गौतम सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post