रिपोर्ट :- वेद प्रकाश चौहान

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- शहर व्यापार मंडल ने मंगलवार को विस्तार करते हुए शहर कार्यकारीणी मेन बॉडी की घोषण के साथ युवा शहर व्यापार मंडल का गठन भी किया। युवा शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर हिमांशु गुप्ता को मनोनीत किया गया। महामंत्री के पद पर मधूसूदन शर्मा, सौरभ सचदेवा और हर्षित त्रिपाठी को मनोनीत किया है। पुराने रानीपुर मोड स्थित एक होटल में युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपने पद की शपथ ली। 

कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी नेताओं ने युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शुभकानाएं देते हुए व्यापारी एकता के सूत्र को भी पढ़ाया प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल से संबंद्ध शहर व्यापार मंडल ने युवा शहर व्यापार मंडल का गठन कर जम्बो कार्यकारिणी की घोषणा की। युवा शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, संयोजक और कोषाध्यक्ष समेत दस संयोजक, सरंक्षक, पच्चीस उपाध्यक्ष और छह संगठन मंत्रियों को मनोनीत किया गया। 

युवा शहर व्यापार महल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में व्यापारी नेता कैलाश केशवानी, सुरेश गुलाटी, विजय शर्मा, राजीव पाराशर श्रवण गुप्ता, सुमन शर्मा, संजीव नैययर, सुनील तलवार, अमन शर्मा, राम अरोडा आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post