रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- कोतवाली हरिद्वार के सामने शहीद पार्क में कांग्रेसी पार्षद तथा कार्यकर्ताओं ने उत्तरी क्षेत्र में एक आश्रम कब जाने के मामले को लेकर भाजपा पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर धरना व प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस भाजपा पार्षद को बचाने का कार्य कर रही है।                                                                   

 शहीद पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर ने कहा कि जहां भी देखा जाए चाहे जमीन से जुड़े मामले हो, पेपर लीक का मामला हो या नशे से जुड़ा मामला हो भाजपा के नेताओं की संलिप्तता होती है। पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि भाजपा पार्षद के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करे। पार्षद कैलाश भट्ट व युवा कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि अगर शासन प्रशासन भाजपा के नेताओं को बचाने का काम करेगा तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर सत्याग्रह करने का काम करेगा।

कांग्रेस कार्यकर्ता अमन गर्ग ने कहा कि हरिद्वार में चारों तरफ भू माफियाओं का गिरोह सक्रिय है और उनको भाजपा के नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। उत्तरी हरिद्वार में भाजपा पार्षद द्वारा आश्रम को कब जाने का प्रयास किया गया आश्रम के कब्जे को लेकर एक भाजपा के पार्षद का नाम शासन और प्रशासन की शह पर छिपाया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस संबंध में निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग करते हैं।
Previous Post Next Post