रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड/हरिद्वार :- ज्वालापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के नेतृत्व में आर्य नगर चौक से पुल जटवाड़ा ज्वालापुर तक जय सीताराम उद्घोष के नारों के साथ निकाली गई।                        

कांग्रेस की इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। हरीश रावत ने राजनीतिक चर्चाओं में चल रही राजनीतिक संन्यास को लेकर अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह कर्म योग सन्यासी हैं। जनता के कार्य में वे सदैव लगे रहते हैं वही गैरसैंण में शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र पर विपक्ष महंगाई बेरोजगारी तथा देश राज्य की बेटियों के साथ हो रहे अत्याचारों पर तथा किसानों के मुद्दे पर सत्ता पक्ष को विधानसभा सत्र के दौरान गिरने दिया जा रहा है। 

वर्तमान सत्ता पक्ष बीजेपी सरकार के बारे में उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार तथा युवाओं के साथ घोटाले चरम सीमा पर है। वर्तमान युवाओं के साथ परीक्षाओं में हुए घोटाले इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, हरिद्वार ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनीष कंडवाल, मनोज सैनी, सतपाल ब्रह्मचारी, राजवीर चौहान, अमन गर्ग, फुरकान अली, सोम त्यागी, सामर्थ गर्ग, उदयवीर, बीना कपूर, मुरली मनोहर, मकबूल कुरेशी, तेलुराम प्रधान, तुषार, कपिल, तेजस्वी गुप्ता, पार्वती नेगी, अंजू मिश्रा, शशी झा, अंजू द्विवेदी, किरण सिंह के अतिरिक्त कई कांग्रेसी नेता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post