रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखण्ड :- आस्था की नगरी हरिद्वार में नवरात्रि के आठवें दिन माता के भक्तों ने दुर्गा अष्टमी पर आज बुधवार को अपने घर में नौ कन्या रूपों के अनुसार कन्याओं का पूजन कर मां से अपने परिवार की उन्नति कुशलता हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया।                                            

नवरात्रों के आठवें दिन माता के भक्तों द्वारा घर-घर में कन्याओं का विधिवत पूजन कर मां के नौ स्वरूप की कन्याओं के रूप में पूजा कर तथा कन्याओं को भोजन खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्रों के 8 दिन तक पूजा अर्चना करने के बाद भक्तों ने दुर्गा अष्टमी पर घर घर में अपना कन्याओं का विधिवत पूजन किया।                              
प्राचीन मान्यताओं के अनुसार मां के भक्तों द्वारा नवरात्रों का व्रत कर अष्टमी के दिन कन्या का पूजन कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक माता के नौ रूप में भोजन करा कर माता भगवती से पूजा अर्चना कर अपने उपवास को सफल बनाते हैं। दुर्गा अष्टमी पर माता गौरी की आठवें स्वरूप की पूजा के साथ कन्याओं के पूजन का भी विधान है। भक्तों द्वारा कन्याओं हेतु हलवा पूरी चने तथा अन्य पकवान बनाकर माता रूपी कन्याओं को श्रद्धा पूर्वक भोजन कराया जाता है। 

कन्याओं को भोजन के उपरांत विभिन्न प्रकार के उपहार देकर उसे आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें विदा किया जाता है। दुर्गा अष्टमी पर सभी मंदिरों में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां भक्तों ने कन्या पूजन के बाद माता के मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया।
Previous Post Next Post