रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- पश्चिमी उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश प्रतीक माथुर के नेतृत्व में आज स्वच्छ्ता अभियान चित्रगुप्त पार्क जो की वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है चलाया गया। इस स्वच्छ्ता अभियान में भाजपा महानगर महामंत्री पप्पु पहलवान पार्षद नीलम भारद्वाज ने भी विशेष सहयोग किया और इस स्वच्छ्ता अभियान में सम्मिलित हुए। इस पार्क का निरीक्षण कुछ समय पहले प्रतीक माथुर ने महानगर महामंत्री पप्पु पहलवान पार्षद नीलम भारद्वाज को करवाया था। पार्क में चारों तरफ कूड़ा बिखरा पड़ा था बाउंड्री जगह-जगह से टूटी हुई है असामाजिक तत्व का पार्क में आना जाना था जिसको देखते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश की तरफ से नगर निगम के साथ मिलकर आज स्वच्छता अभियान चलाया गया। आज चित्रांश भाइयों ने नगर निगम के साथ मिलकर स्वच्छ्ता अभियान के अंतर्गत पूरे पार्क की सफाई की। 

पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतीक माथुर ने बताया की पार्क आने वाले समय में समय-समय पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश की तरफ से चित्रगुप्त पार्क में सफाई अभियान चलाया जाएगा और पार्क में आ रही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आज इस स्वच्छ्ता अभियान में भाजपा महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान पार्षद नीलम भरद्वाज एसके भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम उ प्र प्रतीक माथुर प्रदेश उपाध्यक्ष उ प्र आकाश श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष वैभव सक्सेना गाजियाबाद  राजीव कांत सुशील सिन्हा जयश्री सिन्हा गिरीश श्रीवास्तव केशव सक्सेना अनीश माथुर डी सी माथुर  सुनील वैध एस के भारद्वाज मुकेश जौहरी आदि सम्मिलित हुए।
Previous Post Next Post