रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- नगर निकाय चुनावों की चर्चा के लिए रालोद का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को दिल्ली कार्यालय पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह से मिला और जनपद ग़ाज़ियाबाद व हापुड़ की नगर निकाय की सीटों पर विस्तार से चर्चा की गई। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि नगर निकाय चुनाव गठबंधन के साथ लड़ा जाएगा।

प्रदेश प्रवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह एडवोकेट ने बताया कि गठबंधन के तहत मज़बूती के साथ निकाय चुनाव लड़ा जायेगा। नगर निकाय चुनावों के लिए प्रदेश स्तर पर पार्टी की समन्वय समिति बना दी गई है। ज़िला स्तर पर भी एक चुनाव समिति बनाई जाएगी जो दोनों दलों में आपस में समन्वय बना कर चुनाव लड़ाएगी। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह एडवोकेट, भुपेंद्र कुमार तेवतिया बोबी, यश कुमार तेवतिया, संजीव कुमार ढिढार,दीपक मलिक आदि रहे।
Previous Post Next Post