सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाज़ियाबाद :- रालोद के प्रदेश प्रवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह एडवोकेट ने बताया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के निर्देश पर रालोद अनुसूचित जाति / जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष ग़ाज़ियाबाद निवासी कमल सिंह जाटव को बनाया गया है। कमल जाटव पहले बसपा में विभिन्न ज़िम्मेदार पदों पर रहे है। पिछले एक वर्ष पूर्व कमल जाटव बसपा छोड़ कर रालोद में शामिल हुए थे । 

प्रदेश प्रवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि कमल जाटव के प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति/ जनजाति प्रकोष्ठ के बनने से निश्चित रुप से दलित समाज के लोग रालोद से जुडेगें। आज रालोद के पदाधिकारीयों ने कमल जाटव का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह एडवोकेट, ज़िला अध्यक्ष अमित त्यागी सरना, ओ डी त्यागी, सत्येन्द्र तोमर , राम भरोसे मोरय , रविन्द्र प्रधान, बिजेनदर दिवान जी, बिजेनदर किलहोडा आदि रहे।
Previous Post Next Post