सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाज़ियाबाद :- उत्तरप्रदेश में 4 मई एवम 11 मई को स्थानीय सरकार बनाने हेतु चुनाव प्रदेश में 80 लोकसभा जीतने के संकल्प को पूरा करने हेतु दिशा प्रदान करेंगे। व्यापारी कल्याण बोर्ड के निवर्तमान उपाध्यक्ष अशोक कुमार गोयल ने कहा कि मोदी जी एवम योगी जी की डबल इंजन की सरकार में जन कल्याणकारी निर्णय लागू होने के साथ पूरे प्रदेश में चतुर्मुखी विकास हुआ है।  

निर्धन सहायता, कोरोना प्रबंधन चिकित्सा ,शिक्षा ,विद्युत सड़क , पेय जल,कृषि उत्थान, मेट्रो  विस्तार, गौ सेवा एवम आस्था के केंद्रों को सम्मान के साथ माफिया उन्मूलन से जन जन को सुरक्षा एवम खुशहाली मिली है। प्रदेश सरकार में विश्वास बढ़ा है 33.5 लाख करोड़ पूंजी निवेश प्रस्ताव, व्यापार एवम रोजगार में सराहनीय वृद्धि सब कुछ सब देख रहे है।     

अब नगर निकायों में सेवा ही संकल्प के साथ भाजपा प्रदेश में जन हित में बेहतर स्थानीय सरकार देगी। योगी जी एवम पार्टी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के सफल नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता नए उत्साह के साथ कमल खिलाएंगे। प्रत्येक वर्ग का समर्थन हमारे साथ है। जातिवादी असामाजिक एवम परिवार वादी ताकते विफल होंगी।
Previous Post Next Post