रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- पार्टी ने सभी मुख्यालय पर गुरुवार को अपना 43वां स्थापना दिवस मनाया। इसके बाद दीवार लेखन का शुभारंभ हुआ। इसी कड़ी में भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने नेहरु नगर में दीवार लेखन का कार्य किया। इस दीवार लेखन का विषय -एक बार फिर से मोदी सरकार, एक बार फिर से भाजपा सरकार रहा। दीवार लेखन कार्यक्रम के तहत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका शुभारम्भ दोपहर 12 बजे, प्रदेश अध्यक्ष ने 1 बजे जिलाध्यक्ष महानगर ने लगभग 2 बजे दीवार लेखन का कार्य शुरू किया।

इसी प्रकार देश के सभी 37 प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्ष,जिलाध्यक्ष दीवार लेखन का कार्य का शुभारम्भ किया। दोपहर बाद एक बजे देश के 954 जिलों में जिला अध्यक्ष और दो बजे के बाद सभी मंडलों और बूथों पर भाजपा के कार्यकर्ता दीवार लेखन का कार्य करेंगे यानी पूरा दीवार लेखन का पूरा क्रम करते हुए देश भर के 10 लाख 72 हजार 945 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दीवार लेखन का यह कार्य किया जा रहा है। दीवार लेखन के दौरान महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान सुशील गौतम , कुलदीप त्यागी, रनिता सिंह, संदीप त्यागी, प्रदीप चौधरी, कामेश्वर त्यागी,रिचा भदौरिया,रेनू चंदेला, पूनम सिंह, डॉक्टर संजना, करण शर्मा, विपिन सैनी, लीलू चौधरी आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post