सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- संजयनगर के पी ब्लॉक में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन उद्धव-गोपी व शिव-शक्ति प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। कथा व्यास पंडित विष्णु दत्त सरस ने कहा कि आज के बच्चों में संस्कारों की कमी दिखाई देती है तो इसका कारण हमारी आधुनिक शिक्षण पद्धति है। आधुनिक शिक्षण पद्धति के चलते हमारा सामाजिक ढांचा ही बिगड गया है। आज हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देना जरूरी नहीं समझते हैं और इसी कारण आज के बच्चे गलत मार्ग पर जा रहे हैं। 

हमारे गुरूकुलों में बच्चों को शुरू से ही धर्म का आचरण करना सिखाया जाता था और उनके अंदर अच्छे संस्कार पैदा किए जाते थे। आज हमारे पास बच्चों के लिए समय ही नहीं हैं। यही कारण है कि आज के बच्चों में संस्कारों का अभाव है और वे अपने से बड़ों का आदर भी नहीं करते हैं। कथा के मुख्य यजमान प्रवीन शर्मा व प्रदीप शर्मा ने कथा व्यास का स्वागत किया।  दीपिका, मधु, वात्सलय शर्मा, डॉ रिशेष शर्मा, कौशल, पिंकी, मुन्नी, विमलेश, अलका, दया, अंशु दीक्षित आदि ने भी कथा का आनंद लिया।
Previous Post Next Post