रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- तीर्थ नगरी हरिद्वार में आने वाले सीजन पर जाम से निजात हेतु और पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ निर्णय लिए जा रहे हैं। आगामी चार धाम यात्रा पर देखते हुए जाम की स्थिति से यात्री परेशान ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा प्लान तैयार कर रूट में बदलाव किए गए हैं।वीकेंड पर हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश वह चार धाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों हेतु रूट में बदलाव किए गए हैं।

 वीकेंड पर स्थानीय वाहनों को छोड़कर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को ऋषिकेश शहर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। इन सभी वाहनों को बाया भानियावाला होकर डायवर्ट किया जाएगा। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और वीकेंड तीनों को देखते हुए ऋषिकेश और आसपास का क्षेत्र अत्यधिक महत्वपूर्ण हो गया है।                                                 

बैराज नीलकंठ मार्ग पर बाहर से आने वाले वाहनों की एंट्री अब बंद होगी। वीकेंड पर यहां आने वाला जितना भी ट्रैफिक है वह बदरीनाथ मार्ग पर गरुड़ चट्टी पुल से होकर लक्ष्मण झूला बाईपास होते हुए जाएगा। बैराज नीलकंठ मार्ग पर बाहर से आने वाले वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। यहां से सिर्फ वाहनों की निकासी होगी।

तीन जिलों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सप्ताहांत और यात्रा को देखते हुए यहां पुलिस बल और पीआरडी जवानों की वृद्धि की जा रही है।अतिरिक्त फोर्स लगाई जा रही है। ऋषिकेश के लिए रविवार से ही यातायात निरीक्षक के रूप में हितेश कुमार को तैनाती दी गई है।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम से रविवार शाम तक की अवधि को वीकेंड माना जाएगा। यात्रा को देखते हुए ऋषिकेश में कांवड़ यात्रा की तर्ज पर अस्थाई पार्किंग विकसित की जाएगी।
Previous Post Next Post