रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर में नवीन सत्र विधिवत आरंभ हुआ। नवीन सत्र 2023-24 के आरंभ में मां सरस्वती और देवों का आशीर्वाद प्राप्त के लिए सबसे पहले यज्ञ का आयोजन किया गया ।यज्ञ में मुख्य यजमान विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू रहे।

अतिथि के रूप में प्रदेश निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ,प्रांतीय सचिव महेश चंद शर्मा ,विद्यालय प्रबंध समिति  के अध्यक्ष युगल किशोर ,विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा एवं सभी आचार्यगण और कर्मचारीगण यज्ञ में सम्मिलित हुए।

यज्ञ आचार्य शिव कुमार शर्मा के द्वारा संपन्न कराया।
प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा कि ईश्वरीय शक्तियों का धन्यवाद देने के लिए और उनके शुभ आशीर्वाद हेतु विद्यालय प्रांगण में हवन का आयोजन किया गया ।जिससे वर्षभर विद्यालय प्रांगण में सुख शांति और  शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता निरंतर बढ़ती रहें।
Previous Post Next Post