रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- प्रदेश में होने जा रहे नगर निकाय चुनावों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अपने पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरी है। गाजियाबाद में मेयर सीट महिला होने के कारण पार्टी ने सविता यादव पत्नी सुंदर यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।
यादव नगर में आयोजित शनिवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता दयाराम भार्गव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश में जहां पार्टी अधिकतर मेयर सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है वहीं गाजियाबाद सीट महिला होने के पार्टी की जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता सविता यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मेयर प्रत्याशी सविता यादव ने कहा कि मेयर पद पर विजई होने बाद उनकी पहली प्राथमिकता शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए गाजियाबाद नगर निगम को प्रदेश में नंबर वन बनाने का है। निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ शहर के सौंदर्यीकरण पर भी कमजोर रहेगा।
पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव तेज सिंह बल्ली चौधरी,राष्ट्रीय महासचिव सुंदर यादव,प्रदेश महासचिव सत्येंद्र उपाध्याय, मेरठ मंडल अध्यक्ष दीपक चौहान, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष मानसिंह फौजी एवं नरेंद्र चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।