रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- वार्ड नंबर 38 अर्थला के रामनगर कालोनी में सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी पिन्टू यादव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए सुभास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा है , भारतीय जनता पार्टी नफ़रत की राजनीति करती हैं भाजपा का विकास से कोई लेना देना नहीं है इसलिए इस बार भाजपा को हटाना है। सुभाष पार्टी के संस्थापक सत्येंद्र यादव ने कहा है कि भाजपा में इस बार टिकटों का जो खेल है वो पूरे गाज़ियाबाद की जनता जानती है इस लिए अब समय का गया जब भाजपा को सबक़ सिखाया जाए। 

राष्ट्रीय कर्मठ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने कहा गाजियाबाद में भाजपा ने जो भ्रष्टाचार के कीर्तिमान स्थापित किया है जनता नगर निकाय के चुनाव में उसका जवाब देगी, गाजियाबाद मेयर प्रत्याशी प्रिया गुप्ता ने कहा हमारी पार्टी जनता की पार्टी और भाजपा धनबलियों की,  इस चुनाव में जनबल जीतेगा और धनबल हारेगा। एडवोकेट बी.एल .बत्रा ने कहा भाजपा का उद्देश्य जनता का विकास करना था, परंतु भाजपाई अपने अपने विकास में लग गए। सभा में अनिल मिश्रा, विनोद अकेला आदि मौजूद रहे वार्ड 49के पार्षद प्रत्याशी आर पी शुक्ला एवं मेयर प्रत्याशी प्रिया गुप्ता के साथ मिलकर नंदग्राम की गलियों में कार मोटरसाइकिल रैली निकाल कर जनसंपर्क किया वार्ड 84के पार्षद प्रत्याशी वागीश शर्मा ने राजनगर में जनसंपर्क किया और अपने और मेयर प्रत्याशी के लिए वोट मांगे वार्ड 11 की पार्षद प्रत्याशी ममता अनिल दुबे ने अपने वार्ड में घर घर जाकर अपने लिए समर्थन मांगा वार्ड 69 में स्वाति शर्मा पार्षद प्रत्याशी ने लाल- पीले क्वार्टर में जाकर जनसंपर्क किया और अपने लिए और प्रिया गुप्ता के लिए वोट मांगे वार्ड के 64 की पार्षद प्रत्याशी रेखा शर्मा एवं मेयर प्रत्याशी प्रिया गुप्ता साथ पदयात्रा कर माता बहनों और क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर अपने लिए वोट मांगा।

पार्षद प्रत्याशी ने एक विशाल पदयात्रा में वार्ड 64 के बहुत से भाइयों और बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ,श्रीमती रेखा शर्मा धर्म पत्नी श्री गणेश शर्मा जी गरिमा गार्डन वार्ड 64 के लोगों को हृदय से आभार व्यक्त किया जिस में शामिल रहे सत्येंद्र पाठक जी श्री रमाकांत पाठक जी मनोज मिश्रा जी रत्नेश त्रिपाठी जी सुशील तिवारी जी श्याम द्विवेदी जी अमित पांडे जी उमेश यादव जी क्या बात है सोनू राठौर मुन्ना संदीप विपिन शर्मा शंकर शर्मा मोनू एवं बहुत भरी शक्ति बल के साथ मातृशक्ति में मौजूद रहे।
Previous Post Next Post