रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- राजनगर में आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दीपक कांत गुप्ता के निवास पर भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल और राजनगर से वार्ड 84 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी प्रवीण चौधरी का अपने निवास पर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और समरकूल के चेयरमैन संजीव गुप्ता सहित राजनगर के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

इस मौके पर भाजपा महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने उपस्थित लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। इसके साथ ही आज शाम कवि नगर रामलीला मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करने आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की रैली को सफल बनाने के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया। बता दें कि योगी आदित्यनाथ नगर निगम, नगर पंचायत ,नगर पालिका परिषद के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा करने आ रहे हैं। 

माना जा रहा है कि सीएम के आने से भाजपा का माहौल बनेगा और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा। वार्ड चौरासी के अलावा भाजपा महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से वोटों की अपील की तथा मुख्यमंत्री की रैली में पहुंचने की गुजारिश की।
Previous Post Next Post