रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- हरिद्वार क्षेत्र में रात्रि आए आंधी तूफान के कारण जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वही आंधी और वर्षा के कारण कई जगह पेड़ गिर गए तथा बिजली गुल होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।                                                 
रात्रि आये भीषण तूफान के कारण हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर आंधी और वर्षा के कारण यूकेलिप्टस का पेड़  गिरने से वहां 5 घंटे यातायात बाधित रहा। रसिया बगड़ चौराहे के समीप हाईवे पर तेज आंधी के कारण एक यूकेलिप्टस का विशाल पेड़  आ गिरा। जिसके कारण वाहनों की दोनों और लंबी लंबी कतारें लग गई। वर्षा और आंधी के कारण नेटवर्क ना होने से समय से पेड़ गिरने की सूचना नहीं दी जा सकी। 

देर रात्रि 11:00 बजे सूचना उपरांत कार्यवाहक थाना प्रभारी  शशी भूषण जोशी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर मार्ग से हटाया गया। लगभग 5 घंटे उपरांत यातायात को आज तड़के पुनः चालू किया गया। हरिद्वार क्षेत्र में आई तेज वर्षा और आंधी के कारण कई जगह पेड़ों के गिरने की सूचना है और तेज आंधी में झोपड़ियां की छतें और मकानों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी प्राप्त हुई है। कई जगह अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
Previous Post Next Post