रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महिला पहलवानों के खिलाफ शोषण को लेकर सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया।                     

हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) राजीव चौधरी व महानगर कार्यकारिणी अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक माह से दिल्ली जंतर मंतर पर महिला पहलवानों के शोषण के खिलाफ खिलाड़ी धरने पर बैठे हैं। लेकिन सरकार इस मामले में तानाशाही रवैया अपना रही है। भाजपा सांसद व अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बल्कि उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है।

जबकि महिलाओं को न्याय देने  की दुहाई देने वाली सरकार खुद ही महिलाओं खिलाड़ियों का शोषण करने पर लगी हुई है। सरकार जहां एक तरफ लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन का निर्माण कर वाहवाही लूट रही है। वही खिलाड़ियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस हर कदम पर इन खिलाड़ियों के साथ है और इसका विरोध करते हुए लगातार इसके खिलाफ जन आंदोलन चलाया जाएगा।
Previous Post Next Post