◼️हौट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2023 के ग्रैंड फिनाले में पहुंची कर्तिका 
 



सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- शहर की बेटी कर्तिका दुबे जैन ने बडी उपलब्धि प्राप्त की है। कर्तिका ने हौट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2023 के ग्रैंड फिनाले में पहुंचकर गाजियाबाद के साथ उत्तर प्रदेश का गौरव भी बढाया। हौट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2023 ग्रैंड फिनाले 4 जून को दुबई में होगा, जिसमें विभिन्न देशों की 120 भारतीय महिलाएं अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। कर्तिका की इस उपलब्धि पर शहर के लोगों द्वारा उन्हें व उनके परिजनों को बधाई दिए जाने का सिलसिला जारी है। कर्तिका गौड़ कैस्केड राजनगर एक्सटेंशन निवासी अनिल जैन व संध्या जैन की बेटी हैं। 

अनिल जैन सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन से रिटायर अधिकारी हैं। कर्तिका वर्तमान में अपने पति शिवम दुबे के साथ अमेरिका के फ्लोरिडा में रह रहे हैं। कर्तिका व उनके पति शिवम दोनों ही डॉक्टर हैं। कर्तिका ने बताया कि उनका सपना शुरू से ही फैशन व मीडिया के क्षेत्र में कुछ कर दिखाने का था। शादी हो जाने के बाद भी उन्होंने अपने इस सपने को पूरा करने का प्रयास जारी रखा और उन्हें खुशी है कि उनकी मेहनत रंग लाई और उनका सपना शादी के बाद पूरा हो गया। डॉक्टर होने के बावजूद उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए समय निकाला। दिसंबर माह में उन्होंने हौट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड के लिए आवेदन किया था। ऑडिशन के बाद उनका सलेक्शन 50 देशों की 2500 भारतीय महिलाओं में हुआ। रैम्प वॉक राउंड, टैलेंट राउंड व इंट्रोडक्शन राउंड के बाद 2500 महिलाओं में से 120 महिलाओं का सलेक्शन ग्रैंड फिनाले के लिए हुआ, जो 4 जून को दुबई में होगा। 

कर्तिका ने कहा कि ग्रैंड फिनाले में पहुंचना उनके जीवन की बहुत बडी उपलब्धि है। ग्रैंड फिनाले के लिए वे बहुत मेहनत कर रही हैं। उम्मीद है कि यहां भी वे सफलता का परचम लहराकर अपने देश भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करने में कामयाब होंगी।
Previous Post Next Post