रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- भारत विकास परिषद राजनगर एक्सटेंशन शाखा के तत्वाधान में सभी पदाधिकारियों ने झुग्गियों में रहने वाले छोटे बच्चों, महिलाओं व पुरूषों को बड़मावस के उपलक्ष्य में बिस्किुट, शिकंजी की बोतल, नमकीन, पानी, कपड़े इत्यादि का वितरण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष डाॅ. सुभाष गुप्ता ने कहा कि परिषद के प्रकल्प सेवा व संस्कार के अन्तर्गत आज यह आयोजन किया गया है। उन्होने बताया कि परिषद के सदस्य सभी वर्ग के के कल्याण हेतु दृढ़ संकल्पित है। आज के इस आयोजन से जहाँ एक ओर गरीब व असहाय वर्ग का कल्याण होता है वहीं परिवार के सदस्यों में भी सेवा व संस्कार की भावना उत्पन्न होती है। शाखा सचिव प्रदीप गर्ग ने बताया कि परिषद के पदाधिकारियों से मिले सेवा व संस्कारों के महत्व को जन-जन तक पहुचाना हमारी प्राथमिकता है। 

इसी श्रंखला में आज यह आयोजन किया गया है। हमारा उद्देश्य क्षेत्र में प्रवास करने वाले प्रत्येक असहाय वर्ग के जीवन को न्यूनतम से उच्चतम स्तर की ओर ले जाना है, जिसके लिए परिषद का प्रत्येक सदस्य तन-मन-धन से समर्पण की भावना के साथ कार्य कर रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संयोजक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि परिषद के सदस्यों व क्षेत्र के अन्य परिचितों द्वारा समय समय पर असहाय वर्ग की जरूरतों हेतु सूचनाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। तत्पश्चात उन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए परिषद के सदस्यगण वहां पहुचकर अधिकतम सहायता पहुचाने का प्रयास करते हैं। यह कार्य निरन्तर रूप से पूरे वर्ष किया जाता है। 

महिला संयोजिका सीमा चैधरी ने कहा कि सेवा के कार्यो से मन को जो संतुष्टि प्राप्त होती है उसके बारे में शब्दों में शब्दों में ब्यान नहीं किया जा सकता है। सेवा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम समाज के असहाय वर्ग को निर्बलता से उभारते हुए राष्ट्र के विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य करते हैं। यह अपने आप में बहुत ही पुण्य का कार्य है। प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ते हुए इसमें अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. सुभाष गुप्ता, प्रदीप गर्ग, अनुराग अग्रवाल, सीमा चैधरी, विमल चौधरी, पूजा गुलेरिया आदि का विशेष सहयोग रहा।
Previous Post Next Post