रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- आस्था की नगरी हरिद्वार में पौराणिक हर की पौड़ी पर आज गंगा दशहरे अवसर पर देश के कोने कोने से श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। आज तड़के से ही श्रद्धालुओं का गंगा दर्शन व स्नान हेतु ताता लगा रहा। आज के दिन मां गंगा की पूजा का विशेष महत्व है।                                        
आज गंगा दशहरा का दिन मां गंगा के अवतरण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। हरिद्वार प्रशासन द्वारा यात्रियों के स्नान व सुविधा हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं। हरिद्वार क्षेत्र को  कई सेक्टरों में बांटा गया है। जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।आज के दिन स्नान, दान और व्रत का विशेष महत्व होता है। आज के दिन स्वर्ग से गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था, इसलिए यह महापुण्यकारी पर्व माना जाता है                          

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इन अवसरों पर गंगा नदी में डुबकी लगाने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस पर्व के लिए गंगा मंदिरों सहित अन्य मंदिरों पर भी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। गंगा दशहरा के दिन सभी गंगा मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाता है तथा मोक्षदायिनी गंगा का पूजन-अर्चना किया जाता है। मान्यतानुसार गंगा पूजन एवं स्नान से रिद्धि-सिद्धि,यश-सम्मान तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। गंगा दशहरे के दिन पवित्र स्नान करने के उपरांत मां गंगा की पूजा अर्चना करने के बाद सच्चे मन से जो भी मनोकामना मांगी जाती है मां गंगा उसे आशीर्वाद के रूप में पूर्ण करती है।
Previous Post Next Post