रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- सुनील कुमार शर्मा विधायक साहिबाबाद द्वारा भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे महासंपर्क अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र साहिबाबाद में रॉयल बैंक्वेट वसुंधरा में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर महानगर अध्यक्ष श्री संजीव शर्मा जी भी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा विधायक साहिबाबाद ने कहा की जब हम राष्ट्र की सेवा में 9 वर्ष पूरे कर रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में लिया गया हर निर्णय, हर कदम, लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की इच्छा से निर्देशित होता है। विकसित भारत के निर्माण के लिए हम और भी अधिक मेहनत करते रहेंगे।‘’

देश ने पिछले नौ वर्षों में 'नेशन फर्स्ट' के मंत्र के साथ हर क्षेत्र में 'अभूतपूर्व' विकास देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते 9 वर्षों में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ देशवासियों की आशा, अभिलाषा एवं आकांक्षाओं को पूर्ण किया है। किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, स्किल इंडिया, नामामी गंगे, एक्सप्रेस वे के निर्माण से भारत को विकास की एक नई रफ़्तार मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के बाद बड़ा फैसला किया। भारत वो दिन नहीं भूला है, जब ये कहा जाता था कि, हम तो दिल्ली से 1 रुपए भेजते है लेकिन गरीबो तक सिर्फ़ 15 पैसे पहुँचते है, और देश ये दिन भी नहीं भूलेगा की आज दिल्ली से 100 रुपए चलता है तो ग़रीब के पास पूरा का पूरा 100 रुपए पहुँचता है। 

भारत वो दिन भी देखा है, जब पोलियो, टेटनेश और बीसीजी जैसे टीके को भारत आने में 50 से ज़्यादा साल लग गये थे। ड्रोन से वैक्सीन डिलीवरी दुर्गम इलाको में भारत सरकार ने सुनिश्चित कराई। मोदी सरकार ने रिकॉर्ड समय में लाखों लोगो को टीकाकरण करने का लगभग असंभव कार्य हासिल किया, और वो भी एक सदी में सबसे ख़राब ज्ञात वैश्विक महामारी के सामने। महिलाओं के प्रति अपराध घटे, बीमारियो से दूरी बढ़ी और पर्यावरण को भी पहुँच रहा है लाभ। अब महिलाओं की मूल ज़रूरत शौचालय उनके पास है, सामाजिक अपराध घटे है। 

भारत में वर्तमान में दुनिया में पाँचवा सबसे बड़ा नेटवर्क है, जल्द ही जापान और दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ देगा। 
भारत इस समय दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। विशेषज्ञों का अनुमान है की अगर भारत इसी तरह बढ़ता रहा, तो यह 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। जिसके तहत देश के हर परिवार को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने की कवायद शुरू की गई. इसके लिए 15 अगस्त 2014 को जनधन योजना की शुरुआत की गई थी। 

जहां 2014 तक 12 किमी प्रति दिन की रफ़्तार से बनते हाईवे आज लगभग 40 किमी प्रतिदिन तक पहुँच गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत भी सड़के 9 साल में 2 गुनी से अधिक बन गयी है। हर मौसम में चलने वाली अटल सुरंग ने भारत की सेना की आसान और तेज आवाजाही सुनिश्चित करके भारत की सुरक्षा को भी बढ़ाया है।
Previous Post Next Post