सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

गाजियाबाद :- भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष लोकेश नागर के नेतृत्व में गाज़ियाबाद तहसील पर  सजवान नगर  की समस्याओ को लेकर धरने का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन से वार्ता के बाद सहमति बनी की जिसके ऊपर जिला अधिकारी ने आश्वासन दिया की किसानो की आबादी के साथ कोई छेड़ छाड़ नहीं किया जाएगा। भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष ने बताया की पिछले कुछ समय से सजवान नगर की मूल आबादी को जिला प्रशासन और बिल्डर दोनो परेशान कर रहे है । किसानो को स्थानीय लेखपाल द्वारा डराया जा रहा है।

जिला प्रशासन की तरफ से कई बार मूल आबादी को तोड़ने का नोटिस जारी किया गया है, जिससे वहां पर रह रहे लोगो में भय व्याप्त हो गया है। भारतीय किसान संगठन के जिला अध्यक्ष लोकेश नागर ने बताया की आज  उपजिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया की आगे से कोई  नोटिस नहीं दिया जायेगा तथा बिल्डर व जिला प्रशासन व स्थानीय लोग आपस में बात करके समस्या का हल निकालेंगे। साथ ही जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया की अगर कोई लेखपाल या अन्य अधिकारी गाँव वासियो को डराता है तो उसकी सीधी शिकायत करे उसके खिलाफ कार्यवाही होंगी। इस मौके पर मौजूद लोकेश नागर जिला अध्यक्ष गाजियाबाद ,मनोज यादव जिला उपाध्यक्ष , हरिराम शर्मा , महिपाल, अजय यादव हापुड़ जिला अध्यक्ष, विजेंद्र शर्मा, अजीत पाल नागर आदि लोग उस्थित रहे।
Previous Post Next Post