रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- सचिन मनचंदा फाउंडेशन ने एक फ़ूड ड्राइव अभियान का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य गाजियाबाद, पूर्वी दिल्ली और नोएडा के एरिया के बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना था। इस आयोजन के माध्यम से फाउंडेशन ने समाज की सेवा करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। गाजियाबाद समेत दिल्ली एनसीआर में विनाशकारी बाढ़ संकट से उबरने के लिए के फाउंडेशन ने सड़कों पर शरण लेने के लिए मजबूर गरीब व्यक्तियों को सहायता प्रदान करने के लिए आगे कदम बढ़ाया। आने वाले दिनों में भी ऐसे आयोजन विभिन्न स्थानों पर किए जायेंगे। 

दिल्ली एनसीआर में सचिन मनचंदा फाऊंडेशन टीम ने बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा को दूर करने के उद्देश्य से पौष्टिक भोजन तैयार करने और वितरित करने के लिए गाजियाबाद में दिल्ली के बॉर्डर इलाके लोनी के बाढ़ प्रभावित एरिया में गरीबों की मदद की। सचिन मनचंदा फाउंडेशन के ट्रस्टी सचिन मनचंदा ने कहा, "हम दृढ़ता से मानते हैं कि समाज की सेवा करना एक जिम्मेदारी है जिसे हमें कभी भी मौका नहीं चूकना चाहिए। हम विपदा के मौके पर पूरी तरह लोगों के साथ हैं। एक बड़ी आबादी हमारे आसपास के लोग बेघर हो गए हैं। हमारी समर्पित टीम ने आज बाढ़ पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के लिए अथक प्रयास किया है और इस आपदा से उबरने तक हम उनके साथ खड़े रहेंगे।" फाउंडेशन समाज की सेवा के लिए समर्पित है और दिल्ली में बाढ़ संकट से प्रभावित लोगों को निरंतर सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।
Previous Post Next Post