सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- जैन महिला समिति गाजियाबाद द्वारा मां श्री कौशल के सानिध्य में हरियाली तीज महोत्सव ऋषभांचल ध्यान योग केंद्र मोरटा में मनाया गया। तीज महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही जिसमें गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत, मेरठ, मोदीनगर व हापुड़ की महिलाओं ने भाग लिया। महापौर सुनीता दयाल समारोह की मुख्य अतिथि व दीपा कौल विशिष्ट अतिथि रहीं। महापौर ने पौधरोपण भी किया। उर्वशी जैन ने हरियाली तीज क्वीन व मेमवती ने  हरियाली तीज क्वीन सीनियर प्रतियोगिता में बाजी मारी। 

प्राची जैन नृत्य प्रतियोगिता व मेरठ की प्रियंका जैन मेरठ मेहंदी की विजेता रहीं। विजेताओं को उपहार स्वरूप पौधे प्रदान किए गए और सभी से पर्यावरण का ध्यान रखने और अपने दायित्व का निर्वहन करने की  अपील की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सावन के गीतों से हुई। महिलाओं ने झूला झूल कर हरियाली तीज  का आनंद लिया। समारोह का संचालन अध्यक्ष रेखा गोयल व मंत्री  प्रणति रिचा जैन ने किया। अध्यक्षता नीरा जैन ने की। समिति द्वारा सभी महिलाओं को सुहाग चिन्ह के रूप में चूड़ियां मेहंदी सिंदूर रुमाल और अन्य गिफ्ट दिए।
Previous Post Next Post