रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कुमार कश्यप ने अपने आवास पर जनता दर्शन किया। जिसमें दूर दराज एवं शहर से आए नागरिक गण ने अपनी अपनी समस्याओं को बताया एवं मंत्री ने संबंधित समस्याओं को सुनकर  अधिकारियों से वार्ता कर आदेशित किया व समस्या का तुरंत निस्तारण किया। इसी बीच अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल मंत्री से मिला और अपनी संबंधित समस्या को विस्तार से रखा। 

जिसमें उन्होंने मुख्य रूप से पुरानी पेंशन की बहाली एवं निजीकरण की समाप्ति के संबंध में अपना एक ज्ञापन भी दिया। मंत्री ने आए हुए प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही उनकी समस्या का निदान मुख्यमंत्री से मिलकर किया जाएगा। आए हुए प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री से वार्ता कर धन्यवाद ज्ञापित किया। जनता दर्शन में मंत्री के साथ उनके प्रतिनिधि सौरभ जयसवाल विशाल कश्यप देवेंद्र हितकारी रुद्र प्रताप त्यागी विनोद त्यागी ओमप्रकाश कश्यप पवन कश्यप आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post