सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

लखनऊ :- भारतीय मजदूर संघ के आवाहन पर आशा / आशा संगिनी कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा आगरा की जिला अध्यक्ष पप्पी धनगर के नेतृत्व में करीब 700 आशाओं ने आगरा की तरफ से अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मीरा सिंह ने अपना मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम एडिशनल कमिश्नर को सौंपा। इस धरने में श्रीमती सुनीता , आरती , सुशीला सिंह, सावित्री देवी, शकुंतला, पुष्पा , पिंकी, अनीता, मोना सिंह, कमलेश , सोना , गीता, मिथिलेश , नीरज एवं सुशीला संगिनी, सुधा संगिनी , भारती प्रमुख रूप से उपस्थित रही।
Previous Post Next Post