सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- श्री ठाकुर द्वारा मंदिर में कृष्ण भक्तों ने भगवान की छठी का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया। महिला कीतन मंडली ने भजनों से भगवान के प्रकट होने की बधाई दी। मंदिर समिति के महामंत्री दिनेश कुमार गोयल ने बताया कि भगवान की पूजा व आरती के बाद श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय के आचार्यो व छात्रों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

मंदिर के प्रधान ज्ञान प्रकाश गोयल ने उन्हें दक्षिणा भेंटकर विदाई दी। उसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। दिनेश कुमार गोयल ने बताया कि भगवान कृष्ण की छठी का पर्व हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों व अतिथियों को बुलाया जाता है और वे भी भक्तों के साथ भगवान का प्रसाद ग्रहण करते हैं।
Previous Post Next Post