रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- व्यापारी संगठन अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा द्वारा होटल कृष्णा सागर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के मुख्य संरक्षक एवं दूधेश्वर नाथ मंदिर मठ के महंत नारायण गिरि जी महाराज उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता का संचालन संस्थापक अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने किया। 

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महंत नारायण गिरी जी महाराज ने बताया कि व्यापार संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है आज उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष शुभम गुप्ता को बनाया गया है। हम आशा करते हैं शुभम गुप्ता प्रदेश में व्यापारियों की समस्या को लेकर लगातार आवाज उठाएंगे एवं सभी जिलों में व्यापारी भाइयों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मैं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शुभम गुप्ता को बधाई देता हूं।

संगठन के संस्थापक अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने बताया शुभम गुप्ता एक पढ़े-लिखे योग्य व्यक्ति हैं एवं व्यापारी हैं। इनकी संगठन के प्रति निष्ठा को देखकर प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सोप जा रहा है। इसी के साथ गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष के रूप में रणवीर प्रधान को बनाया गया है। सभी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी के सहमति से यह निर्णय लिया गया है।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक नारायण गिरी संस्थापक, अध्यक्ष रविंद्र चौहान, संरक्षक चौधरी तेजपाल सिंह,संरक्षक अभिषेक गर्ग संरक्षक, अभिषेक गुप्ता, सह संरक्षक डॉक्टर बी के शर्मा हनुमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश मल्होत्रा, संयोजक विकास चौधरी, व्यापारी नेता नरेंद्र कुमार नंदी, कानूनी सलाहकार एवं संगठन मंत्री विनीत गॉड, प्रदेश संयोजक संजीव अरोड़ा, रामानंद गोयल कानूनी सलाहकार, प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ता सहायता प्रकोष्ठ अनिल चौधरी युवा अध्यक्ष दिनेश शर्मा, आशीष गोयल, पृथ्वी राज सिंह, ओमकार सिंह, सुरेश ग्रोवर, इत्यादि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post