रिपोर्ट :- विकास शर्मा

यूके/हरिद्वार :- धर्म नगरी हरिद्वार के बिलेश्वर महादेव मंदिर में पुरुषोत्तम श्रावण मास पर विश्व कल्याण हेतु 21 विद्वान पंडितो द्वारा विधि विधान के साथ हवन किया गया। जिसमें सभी 13 अखाड़े के संतों ने हिस्सा लिया। किस अवसर पर नगर विधायक व पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने भी शिरकत की।                                 
बिलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान पर बलकेश्वर मंदिर के व्यवस्थापक श्री महंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा की सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को सर्वोच्च शिखर पर ले जाना यह संतों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि भारत पूरे विश्व का मार्गदर्शन करता रहा है एक बार फिर भारत विश्व गुरु के रूप में उबरेगा इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने कहा की युवा संत सनातन धर्म की रीड है जो भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रचार प्रसाद में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। युवा संत सनातन धर्म की रक्षा तथा देश की संस्कृति की रक्षा हेतु अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। 

अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर रंजन कौशिक ने श्री महंत बलवीर गिरी महाराज को फरसा भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक अनुष्ठान में महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास जी महाराज, अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर कौशिक, महंत नरेश गिरी ,आशा भारती ,स्वामी पुनीत पुरी, दिगंबर राजगिरी ,स्वामी नित्यानंद, दिगंबर आशुतोष पुरी, स्वामी राघवन, स्वामी पूर्णानंद गिरी आदि संत उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post