रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- देश के लिए सर्वत्र बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों की याद में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत हरिद्वार नगर निगम में कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें नगर निगम के 60 वार्डो से जमा की गई मिट्टी को नगर निगम परिसर में एक बड़े कलश के रूप में जमा किया गया।                                  

नगर निगम में आयोजित कलश यात्रा के बारे में मेयर अनीता शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का उद्देश्य देश के लिए अपना सर्वत्र बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों को याद कर उनका नमन करना है। 

इस अवसर पर नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम अभियान का उद्देश्य देश भर में अमर बलिदानों की याद में अनेक कार्यक्रम को आयोजित कर उन वीरों का सम्मान करना है। नगर निगम परिसर में एकत्रित किए गए 60 वार्डों की मिट्टी को देहरादून भेजा जाएगा। इस दौरान नगर निगम परिसर में वीरों के सम्मान में देशभक्ति के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त ,नगर स्वास्थ्य अधिकारी, कर अधीक्षक सहित नगर निगम के कई अधिकारी गण तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post