रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- हरिद्वार के मंदिरों में शरद नवरात्रि अवसर पर चौथे दिन भक्तों ने मां के चौथे स्वरूप माता कुष्मांडा की पूजा अर्चना की। माता के भक्तों ने घरों और मंदिरों में विधिवत माता के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।                      

हरिद्वार तीर्थ नगरी के पौराणिक माता के मंदिरों में मां के दर्शनों हेतु भक्तों की भारी भीड़ है। सुबह और शाम होने वाली माता की विशेष आरती में भक्तगण द्वारा विधिवत्त पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। शारदीय नवरात्रों में भक्तगण आस्था के साथ 9 दिन तक माता की पूजा कर रहे हैं। माता के मंदिरों को दुल्हन की तरह से सजाया गया है। देवी के मंदिरों में सुबह और सायं विशेष आरती में भक्तगण भारी संख्या में आ रहे हैं। 

माता के पौराणिक मंदिर मां चंडी देवी, मां मनसा देवी तथा माया देवी में दर्शन हेतु भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है। माता के अन्य मंदिरों में भी माता के भक्त शारदीय नवरात्रों में विधिवत पूजा अर्चना कर माता का प्रतिदिन आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा माता के सिद्ध पीठ मंदिरों में भक्तों की सुरक्षा हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
Previous Post Next Post