रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- अखिल भारतीय औद्योगिक एवं व्यापार महासभा की समीक्षा बैठक प्रदेश कार्यालय लोहा मंडी में संपन्न हुई। जिसमें दर्जनों व्यापारियों ने भाग लिया। समीक्षा बैठक में संस्थापक अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य के बारे में पदाधिकारी को बताया। 

प्रदेश अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने भी अपने विचार रखें एवं व्यापारियों की समस्या के लिए संगठन किस प्रकार कार्य करें उसके बारे में सभी सम्मानित सदस्यों को जानकारी दी। संरक्षक चौधरी तेजपाल सिंह एवं अभिषेक गर्ग ने व्यापारियों के हितों के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने बताया समय-समय पर व्यापारियों के हितों के लिए कैंप लगाए जाने हैं और उनकी समस्याओं के निदान लिए प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराना है। 

समीक्षा बैठक का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र चौहान संरक्षक चौधरी तेजपाल सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद चौधरी प्रदेश अध्यक्ष शुभम गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक अभिषेक गुप्ता संरक्षक प्रदेश संयोजक संजीव अरोड़ा मधु शर्मा पूर्व पार्षद प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ता प्रकोष्ठ अनिल चौधरी युवा महानगर अध्यक्ष
Previous Post Next Post