◼️भगवान राम को नकारने वाली कांग्रेस को सबक सिखाने का आहवान किया

◼️योगी आदित्यनाथ व श्रीमहंत नारायण गिरि ने भाजपा की जीत के लिए हवन भी किया 
राजस्थानः



सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

राजस्थान :- विधानसभा चुनाव में धर्म, सत्य की जीत हो, भगवान राम को नकारने वालों तथा अधर्म, असत्य की हार हो, भगवान राम का अयोध्या में भव्य व दिव्य मंदिर बनवाकर उसमें भगवान को विराजमान कराने वालों की जीत के लिए  श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूनाइटिड हिंदू फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज तीन दिवसीय राजस्थान यात्रा पर हैं। शनिवार को उन्होंने सिवाना में भाजपा प्रत्याशी वर्तमान विधायक हमीर सिंह भायल को विजयी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हवन किया और चुनावी सभा को भी सम्बोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के शासन में राजस्थान विकास के मामले में बहुत पिछड गया है। यह सरकार गरीबों का कल्याण भी नहीं कर सकती। कांग्रेस कहती है कि राम और कृष्ण तो हुए ही नहीं। कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है और प्रधानमंत्री मोदी सबके साथ और विकास की बात करते हैं। 

श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि जो पार्टी और जो लोग हमारी आस्था व विश्वास के साथ खिलवाड करते हैं, हमारे ईष्ट व आराध्य भगवान राम-भगवान कृष्ण व सनातन धर्म का अपमान करते हैं, उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। इसके लिए राजस्थान की सभी सीटों पर भाजपा को विजयी बनाएं। महंत परशमराम गिरि, महंत सत्यम गिरि महाराज आदि मौजूद रहे। इसके बाद पचमदरा से भाजपा प्रत्याशी अरूण अमरराम चौधरी के समर्थन में भी जनसंपर्क किया और उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद दिया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व श्रीमहंत नारायण गिरि ने पचमदरा में विशाल चुनावी सभा को सम्बोधित किया और लोगों से अरूण अमरराम चौधरी को विजयी बनाने का आहवान किया। महंत परशमराम गिरि, महंत सत्यम गिरि, गंगा सिंह आदि भी मौजूद रहे। तीन दिवसीय यात्रा के बाद श्रीमहंत नारायण गिरि दूधेश्वर भगवान की सेवा के लिए आज दूधेश्वर मंदिर पहुंच जाएंगे।
Previous Post Next Post