सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

दिल्ली/शाहदरा :- श्री पंच दसनाम जूना अखाड़ा 16 मढी के ब्रहमलीन श्रीमहंत मछन्दर  पुरी महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में देश भर से संत शामिल हुए और श्रीमहंत मछन्दर  पुरी महाराज को श्रद्धाजंलि अर्पित की।  श्री श्री 1008 श्रीमहंत मछन्दर  पुरी जी महाराज वैलफेयर ट्रस्ट द्वारा लाल बत्ती महंत चौराहा हनुमान मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बाद सुधीर पुरी महाराज को चादर ओढाकर महंत घोषित किया गया। गोकर्ण तीर्थ धाम रोहतक के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज की अध्यक्षता व रमण पुरी की देखरेख में हुए।

आयोजन के मुख्य अतिथि श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूनाइटिड हिंदू फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज रहे। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि श्रीमहंत मछन्दर  पुरी महाराज ने सनातन धर्म की पताका को पूरे विश्व में फहराने का काम किया। उन्होंने आध्यात्म व भक्ति को जो लौ लोगों के दिलों में जलाई, उसे अनवरत जलाए रखना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना होगा। श्री श्री 1008 श्रीमहंत मछन्दर पुरी जी महाराज वैलफेयर ट्रस्ट द्वारा गोहाना, दिल्ली, धनौदा, सात रोड, कैथल, कथूरा, महम व हरिद्वार में संचालित आश्रमों व मंदिर समाज का मागदर्शन करने का काम कर रहे हैं। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि आज कुछ शक्तियां सनातन धर्म को कमजोर करने का षडयंत्र रच रही हैं। इस षडयंत्र को असफल कर भारत को पुनः विश्व गुरू बनाने के लिए संतों को आगे आना होगा। 

श्रद्धांजलि सभा व भंडारे में महामंडलेश्वर स्वामी श्री करण पुरी जी महाराज, सचिव कमल पुरी महाराज, श्रीमहंत निरंजन पुरी महाराज, श्रीमहंत हीरापुरी महाराज, श्रीमहंत केदार पुरी महाराज, श्रीमहंत माधव पुरी महाराज, श्रीमहंत महेश पुरी महाराज, श्रीमहंत महादेव पुरी महाराज, श्रीमहंत रामा पुरी महाराज, श्रीमहंत शिवानंद सरस्वती महाराज, महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज, श्रीमहंत रमण गिरि महाराज,  महामंडलेश्वर कंचन पुरी महाराज महंत धीरेंद्र पुरी महाराज, आरटीओ दिल्ली, दिल्ली गेट गाजियाबाद के महंत गिरिशानंद गिरि महाराज, श्रीमहंत सुंदर गिरि महाराज, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि महाराज, दिल्ली कोतवाल मंगलदास, आदि भी शामिल रहे।
Previous Post Next Post