रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने   जनसंख्या नियंत्रण पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के खिलाफ उनसे इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान महिलाओं शक्तियों के प्रति द्वेषपूर्ण, अश्लील और अभद्र है। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि प्रदेश का मुखिया बिहार विधानसभा में ऐसी भाषा में बोलता है, जिससे किसी का भी शर्म से सिर झुक जाए। विधानसभा में इस तरह की भाषा के इस्तेमाल से साफ कल्पना की जा सकती है, वहां महिलाओं की क्या दुर्दशा होगी। बिहार के मुख्यमंत्री का बयान बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक था। 

विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने विधानसभा में बात की वह सी ग्रेड फिल्म के डायलॉग जैसा था। महिलाओं के सामने और सबसे बुरी बात यह थी कि उनके पीछे बैठे पुरुष हंस रहे थे। उनकी हरकतें और हावभाव लगभग भद्दे मजाक की तरह थे। सबसे बुरी बात यह है कि अध्यक्ष ने उन्हें अभी तक नहीं हटाया है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष को उनके खिलाफ कदम उठाना चाहिए विधानसभा में उनकी अमर्यादित टिप्पणी हर महिला की गरिमा और सम्मान का अपमान है। उनकी भाषा बहुत अपमानजनक और घटिया है। अगर कोई नेता लोकतंत्र में खुलेआम ऐसे बयान देता है तो आप कल्पना कर सकते हैं कि राज्य में महिलाओं की क्या स्थिति होगी।
Previous Post Next Post