रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के ठिकानों से तकरीबन तीन सौ करोड़ रुपए बरामद किये गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इसे कांग्रेस नेताओं का भ्रष्टाचार करार दिया है। इस मामले को लेकर आज प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

गाजियाबाद में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेताओं ने एक ज्ञापन भी दिया। जिसमें राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया है कि इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए चाहे वह किसी भी दल के नेता क्यों ना हों। यह आर्थिक अपराध की वह श्रेणी है जिससे राष्ट्र के विकास में कभी ना भरपाई होने वाली क्षति होती है। 

भाजपा ने कहा कि इस कृत्य में वह राजनीतिक दल भी दोषी है जिसने ऐसे व्यक्ति को संसद भेजा है। ज्ञापन में सांसद धीरज साहू की संसद सदस्यता समाप्त करने की भी मांग की गई है।
Previous Post Next Post