रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह जिलाधिकारी की अनुशंसा पर रेड क्रॉस गाजियाबाद द्वारा गाजियाबाद इस्लाम नगर निवासी इकराम को किडनी रोग के ऑपरेशन के बाद लगने वाली दवाई आज तीसरी बार भेंट की गई।
 
आज साल के अंतिम दिन रेड क्रॉस गाजियाबाद सभापति डॉ सुभाष गुप्ता, संरक्षक सदस्य गौरव त्यागी,  कार्यकारिणी सदस्य डीसी बंसल व अनुराग अग्रवाल द्वारा सर्वे भवंतु सुखिनः को कायम रखते हुए आज भी किडनी रोग के ऑपरेशन के बाद, मरीज के स्वास्थ्य की रक्षा रखने के लिए, उच्च स्वास्थ्य की कामना करते हुए इस्लामनगर निवासी  इकराम को लगभग ₹10000 की दवाई दी गई।
 
ज्ञातव्य हो रेड क्रॉस गाजियाबाद का सेवा चक्र हमेशा गतिमान रहता है ना कोई मौसम ना कोई धर्म हमें अपने निश्चय से दिखा सकता है। हमारा काम सेवा करने का है सेवा करते रहेंगे। हमारा मकसद स्वस्थ जनपद आईए हम सब मिलकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत आंदोलन को सफल बनाएं।
 
आओ साथ चले
Previous Post Next Post