सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- पैराडाइज़ क्लब द्वारा लोहड़ी, मकर संक्रांति का पर्व व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में क्लब की सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक अजीत पाल त्यागी की पत्नी पथिका त्यागी ने लोहड़ी पूजन करके किया। उसके बाद  लोहड़ी जलाकर ढ़ोल की थाप पर सभी सदस्यों ने डांस किया। रंग बिरंगे चटकदार परिधान, परान्दे औऱ पजाबी जूती पहने क्लब के सदस्याओं के कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

आयोजक व क्लब की संस्थापक अध्यक्ष मेघना बंसल द्वारा की गई सजावट पंजाब के किसी पिंड अनुभूति करा रहीं थी।  रेनू एवं सोनल ने मनोरंजक खेल का आयोजन किया। सभी ने खेल में उत्साहपूर्वक भाग लिया औऱ भरपूर आनंद उठाया। राष्ट्रगान से समारोह की समाप्ति हुई। वंदना चौधरी, बी. सी. बंसल,  कमलेश बंसल, विनीता बंसल, शिव कुमार सिंघल, संस्थापक उपाध्यक्ष रीता गुप्ता, संस्थापक व जन सम्पर्क अधिकारी गति गर्ग, कोषाध्यक्ष रेनू अग्रवाल, वंदना श्रीवास्तव, अनीता, सोनल, अल्पना, अनीता निवेटिआ,  पूनम, अलका, सोनिया, नूतन, पूजा, रचना, संगीता, सपना, मीनू आदि भी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post