◼️हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व हैः श्रीमहंत नारायण गिरि

◼️सुंदरकांड का पाठ करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं



सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- महाराणा प्रताप सेना वीर शिरोमणि का स्थापना दिवस रविवार को सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुंदरकांड के मुख्य अतिथि  श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज रहे। 

सुंदरकांड के पाठ का शुभारंभ श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के आचार्य त्योराज उपाध्याय, महंत मनीष गिरि, दिनेश गिरि, अतुल शर्मा, रोहित शुक्ला, आचार्य विद्यानंद, विकास पांडे व विद्यार्थियों ने किया। मुख्य अतिथि श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व है। भगवान बहुत जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। उनकी पूजा पाठ में ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती है। रामभक्त हनुमान जीे को प्रसन्न करने के लिए तुलसीदास द्वारा रचित सुंदरकांड सबसे ज्यादा लोकप्रिय व महत्वपूर्ण माना गया है। जो भी व्यक्ति नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ करता है उसे बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उस पर भगवान राम की कृपा भी हमेशा बनी रहती है। 

सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। उसके अंदर से नकारात्मक शक्तियां दूर चली जाती हैं। जो भी भक्त नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ करता है, उसकी एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उसके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे उसके द्वारा किए जाने वाले किसी भी काम का परिणाम हमेशा सकारात्मक ही मिलता है। इसलिए हर घर में सुंदरकांड का पाठ अवश्य होना चाहिए। 

प्राचीन त्रिपुर बाला सुंदरी चतुर्भुज देवी मंदिर दिल्ली गेट के महंत गिरिशानंद गिर महाराज, स्वामी रमेशानंद गिरि महाराज, दूधेश्वर मंदिर का जीर्णोद्वार कराने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी दूधेश्वर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग, दूधेश्वर श्रृंगार समिति का भी भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया अध्यक्ष विजय मित्तल आदि भी मौजूद रहे। महाराणा प्रताप सेना वीर शिरोमणि के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह खोसला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जगदीप सिंह खोसला, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष अरोड़ा, प्रदेश महासचिव जसमीत सिंह अमन, अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश चौ मोहित मलिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिनव शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रभव चौधरी, जिलाध्यक्ष नोएडा सत्यम अग्रवाल, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद विपिन बंसल, नगर अध्यक्ष गाजियाबाद हरीश शुक्ला, प्रदेश महासचिव लता उमेश सक्सेना, खोडा नगर अध्यक्ष हर्षित शर्मा, समाजसेवी राघव गुप्ता, समाजसेवी देवेंद्र सिंह पुरी, समाजसेवी राजकुमार शर्मा, अनुज चौधरी गंगा सिंह राठौड,वेदपाल सिंह मलिक आदि ने महाराजश्री का स्वागत किया और सुंदरकांड के पाठ के आयोजन में विशेष सहयोग दिया।
Previous Post Next Post