◼️एक प्रत्याशी ने वर्तमान कार्यकारिणी के पक्ष में लिया नामांकन वापस



सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाज़ियाबाद :- गुलमोहर एन्क्लेव में आरडब्लूए कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव का बिगुल बज गया है। आगामी 25 फरवरी को कार्यकारिणी के 10 सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। जिसके लिए 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 16 वें प्रत्याशी ने अपना नामांकन वर्तमान कार्यकारिणी के पक्ष में वापस ले लिया है।
   
गुलमोहर आरडब्लूए के वर्तमान अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने बताया कि आने वाली 25 फरवरी को आरडब्लूए की कार्यकारिणी का चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी विनय कक्कड़ के नेतृत्व में संपन्न होगा। इस चुनाव में कुल 23 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। 

सत्यापन, पुनरीक्षण एवं नाम वापिस होने के बाद कुल अंतिम सूची में कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

 बता दें कि ये चुनाव प्रत्याशी भी दो गुटों में बंटे हुए हैं। जिनमें एक गुट पुरानी कार्यकारिणी के 10 सदस्यों ए.के. जैन, अमित कुमार, जी. सी. गर्ग, मनवीर सिंह,  रविंद्र रिहानी, श्रवण कुमार, सुनीता भाटिया, विनोद कुमार गुप्ता, विनम्र जैन, विवेक गोयल का है। जबकि दूसरे गुट में पांच लोग हैं, जिनमें अंजुला गुप्ता, कविता, किंशुक बंसल, मधु कुमार, और संदीप कुमार शामिल हैं। 

वहीं कार्यकारिणी चुनाव में शामिल होने के लिए नामांकन भरने वाले सोलहवें प्रत्याशी पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता ने पुरानी कार्यकारिणी के कार्यों पर संतुष्टि जताते हुए अपना नामांकन वापस  ले लिया है। उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी को नामांकन वापस लेने का प्रार्थना पत्र देते हुए वर्तमान कार्यकारिणी को ही अपना समर्थन भी दे दिया है। पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी को समर्थन दिए जाने से दूसरे गुट में खलबली मच गई है।
Previous Post Next Post