सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

आगरा :- भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी (अनुसूचित मोर्चा) के अध्यक्ष शिवकुमार माहौर ने राजकुमार माहौर को पार्टी के प्रति कर्मठता, निष्ठा और लोकप्रियता को देखकर उन्हें भाजपा अनु. मोर्चा के कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। राजकुमार माहौर इससे पूर्व अनु. मोर्चा के ब्रज क्षेत्र सदस्य एवं महानगर मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निर्वहन करते रहे हैं।

कोषाध्यक्ष जैसे गरिमामयी पद पर मनोनीत किए जाने पर राजकुमार माहौर ने भाजपा अध्यक्ष भानु महाजन एवं भाजपा अनु. मोर्चा अध्यक्ष शिवकुमार माहौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे सदैव की भाति पार्टी के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्यता को बनाए रखते हुए अपने सभी दायित्वों को पूरे मनोयोग से निभाएंगे। 

उनके इस मनोनयन पर प्रदेश मंत्री अंजुला सिंह माहौर, राज्यमंत्री जीएस धर्मेश, डा० रामबाबू हरित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री, गुलाम मोहम्मद निदेशक (वक्फ विकास निगम उ०प्र०) अशोक पिप्पल बृजक्षेत्र मंत्री, श्रीमती रश्मि सिंह महानगर महामंत्री, हेमंत भोजवानी महानगर उपाध्यक्ष  सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी इस नियुुक्ति पर हर्ष जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
Previous Post Next Post