रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- महापंचायत (समस्त व्यापार मंडल) द्वारा दिए जा रहे व्यापारियों के धरने में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं परिवहन व सड़क राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह की सुपुत्री का धरना स्थल (शहीद भगत सिंह चौक, घंटाघर) पर आना हुआ। जिसमें उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया की नगर निगम के अधिकारी और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की एक समिति बनाकर शीघ्र ही वार्ता की जाएगी। जिसमें व्यापारियों के साथ कोई  अन्याय नहीं होगा। ऐसा आश्वासन उन्होंने (दीदी) ने दिया। इसके साथ ही उन्होंने धरने को समाप्त करने का अनुरोध किया। उनके अनुरोध को व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा स्वीकार किया गया। इसके साथ ही यह भी व्यापार मंडल के पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि अगर उचित हल नहीं निकला तो व्यापारी धरना देने के लिए पुनः मजबूर होंगे। 

धरना स्थल पर दीदी के साथ डिप्टी मेयर राजीव शर्मा भी उपस्थित रहे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों  में गोपीचंद, सुभाष छाबड़ा,अशोक चावला, राकेश स्वामी राजू छाबड़ा ,राकेश बवेजा, संजीव लाहोरिया, राजेश लाहोरिया ,राजदेव त्यागी, अनित मदान, सुरेश गुप्ता, वसीम अली, कासिम अली,  तरुण बुद्धि राजा, जुगल किशोर( नीटा) सुरेश महाजन, सुमित ढींगरा,  स. जसविंदर सिंह जॉली, महेश आहूजा, डॉ हरीश शर्मा, विपिन गोयल, बबलू ठाकुर, राकेश गुप्ता,मो.ग़ालिब आदि बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित हुए धन्यवाद आपका अशोक चावला महामंत्री महानगर उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद
Previous Post Next Post