◼️युवाओं को करना चाहिए पूर्वजों का सम्मान:  नरेंद्र कश्यप

◼️सेक्टर- 23 स्थित महर्षि कश्यप पार्क में किया महर्षि कश्यप की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित



रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का कहना है कि महर्षि कश्यप ने सदैव समाज और गरीब वर्ग के लिए मार्ग दिखाने का काम किया है। साथ ही समाज को एकता, अखंडता और कल्याण मार्ग पर लाने का योगदान भी उन्हीं का है। रविवार को सेक्टर-23 स्थित महर्षि कश्यप पार्क में महर्षि कश्यप की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा एवं अनावरण कार्यक्रम था। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ एवं मंत्रोउच्चारण के साथ हुआ। इसके बाद मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नरेंद्र कश्यप व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर के महंत नारायण गिरी के साथ मूर्ति का अनावरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही इस दौरान भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नेता, अधिकारी, पत्रकार और कश्यप समाज के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। 

विधि विधान से हुआ पूरा कार्यक्रम कार्यक्रम में सर्व समाज की उपस्थिति देखने को मिली। इस दौरान भाजपा के तमाम विधायक, नेता एवं महा नगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महंत नारायण गिरी, डॉ उदिता त्यागी, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अतुल गर्ग, ओबीसी मोर्चा और कश्यप समाज के प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने महर्षि कश्यप की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कश्यप समाज के लिए इसे एक महत्वपूर्ण योगदान बताया है। 


आए अतिथियों का किया नरेंद्र कश्यप ने स्वागत, कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
नरेंद्र कश्यप का सरल स्वभाव और अपने लोगों को साथ लेकर चलने का जो अंदाज है वह किसी से छुपा नहीं है । रविवार को महर्षि कश्यप की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के दौरान भी उनका यही अंदाज सबको प्रभावित कर रहा था। कार्यक्रम में आए अपने साथियों, पार्टी के प्रमुख नेताओं विधायक एवं आसपास के गणमान्य लोगों का उन्होंने खुद व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। मंचासीन अतिथियों को भगवा पटाखा पहनाने के साथ ही पुष्प कुछ भी भेंट किए। इस दौरान सभी ने नरेंद्र कश्यप की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उनके इस योगदान की सराहना की। 


मूर्ति है भव्य, रोशनी से जगमग होगा पार्क
महर्षि कश्यप पार्क का निर्माण एवं सौंदर्य करण पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा किया गया है। साथ ही यहां जो मूर्ति लगाई गई है वह काफी विशाल और संगमरमर के पत्थर से सुसज्जित है। जो दूर से काफी आकर्षित कर रही है। पार्क में बाकायदा फुटपाथ बनाने के साथ ही यहां रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पार्क में फुलवारी और हरियाली को भी बढ़ावा देने के लिए पेड़ पौधे रोपे गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र  का कहना है कि जिस प्रकार की यहां भगवान महर्षि कश्यप की मूर्ति स्थापित की गई है ऐसी मूर्ति आसपास के जनपदों में देखने को नहीं मिलेगी।


महर्षि कश्यप ने सदैव दूसरों का हित सोचा :  नरेंद्र कश्यप 
उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप का कहना है कि महर्षि कश्यप ने सदैव दूसरों का हित सोचा है और समाज के लिए कार्य किया है। तभी उनका योगदान आज भी याद किया जाता है, उनको बुलाया नहीं जा सकता है।


मोदी योगी पर हर वर्ग दिखा रहा है विश्वास 
महर्षि कश्यप की मूर्ति अनावरण एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हर कोई विश्वास जाता रहा है। दोनों की कल्याणकारी योजनाएं और जनता के लिए सदैव हित की बात सोचने का जो कार्य है उसे जान-जान में विश्वास बढ़ रहा है। इसी के साथ जिस तरीके से उत्तर प्रदेश और कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सशक्त सरकार काम कर रही है, उसे साफ है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 400 सीटे जीतकर फिर से जीत की हैट्रिक लगाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में विशेष योगदान देगी। इस दौरान मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि सरकार गरीबों से लेकर मध्यम वर्ग ,महिलाओं से लेकर युवाओं और बेरोजगारों से लेकर व्यापारी हर वर्ग का ध्यान रख रही है। 

पर्यावरण विभाग ने एक करोड़ 38 हजार से बनाया है पार्क
महर्षि कश्यप पार्क का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से किया गया है। इसके निर्माण में कुल एक करोड़ 38 हजार रुपए खर्च किया गया है। खास बात यह है कि पार्क को बहुत ही हरा पूरे हफ्ते में ही रहा हूं साथ में भरा और व्यवस्थित बनाया गया है। साथ ही यहां लाइट के साथ ही लोगों के बैठने और झूलों की व्यवस्था भी की गई है।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा अजीत त्यागी विधायक विधायक अतुल गर्ग अध्यक्ष संजीव शर्मा सुशील गौतम जगदीश साधना बलदेव राज शर्मा सौरभ जयसवाल मंत्री प्रतिनिधि रामकुमार कश्यप ओमप्रकाश कश्यप उदिता त्यागी मनीराम कश्यप मुकेश कश्यप जीतपाल कश्यप वीके अग्रवाल अनिल स्वामी डॉ सागर कश्यप अमर दत्त शर्मा विष्णु कश्यप राहुल कश्यप विशाल कश्यप अर्पण कश्यप विकास सिंह राजेंद्र तितोरिया शिवम शर्मा पप्पू नागर आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post