◼️एसवीकेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस क्लब में की प्रेस वार्ता 

◼️बोले, गुंडागर्दी ख़त्म करने के लिए समाज विकास क्रांति पार्टी पूरे देश में लड़ेगी लोकसभा चुनाव 



सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

नई दिल्ली :- समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली  प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता की, इस दौरान उन्होंने अपने और पार्टी समर्थकों पर हुए हमले को लेकर बात की, अशोक सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर खुलकर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके बहुत सारे राज जानते हैं और पोल खुलने के भय से उन्होंने एसवीकेपी के राष्ट्रीय महासचिव पर अपने गुंडों से हमला कराया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है और वह अपनी सुरक्षा के लिए  पीएमओ तक अपनी आवाज उठाएंगे। साथ ही इस गुंडागर्दी को ख़त्म करने और देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए उनकी पार्टी पूरे देश में लोकसभा चुनाव लड़ेगी। 

समाज विकास क्रांति पार्टी (एसवीकेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस के रवैये के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो के साथ वह काफी समय तक काम कर चुके हैं और उनके बहुत सारे राज जानते हैं। नई पार्टी बनाने पर अपना नुकसान देखते हुए उनकी तरफ से आए दिन धमकियां मिल रहीं हैं। इसलिए ही उनकी पार्टी के महासचिव सुनील सक्सेना पर ग्रेटर नोएडा में हमला कराया गया। अशोक सिंह ने कहा कि चुनाव में उतरने से रोकने के लिए उन्हें लगातार धमकियां मिल रही है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबसे उन्होंने समाज विकास क्रांति पार्टी का गठन किया है, तभी से उनको चुनाव में उतरने से रोकने की साजिश रची जा रही है। लेकिन वह रुकने वाले नहीं हैं। एसवीकेपी देश के सभी राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ेगी और देश को भय मुक्त और हिंदू राष्ट्र बनाएगी। 

बता दें कि ग्रेटर नोएडा में हुए हमले के बाद किसी तरह की कोई कार्रवाई ना होने को लेकर अशोक सिंह गृह मंत्रालय तक अपनी आवाज उठा चुके है। संसद मार्ग से जंतर-मंतर तक पैदल मार्च भी निकाल चुके है, और चुनाव आयोग में लिखित ज्ञापन भी दे चुके है। अशोक सिंह ने कहा कि यदि उन्हें जल्द ही सुरक्षा नहीं मिली तो आने वाले समय में वह सड़कों पर उतरेंगे और उनके खिलाफ रची जा रही साजिश को जनता तक पहुंचाएंगे। इस दौरान सुनील सक्सेना , राज कपूर समेत अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे।
Previous Post Next Post