◼️मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सांसद और विधायकों के साथ पार्टी की सदस्यता दिलाई 



सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाज़ियाबाद :- पटेल नगर सैकेंड निवासी शहर के प्रमुख समाजसेवी विनीत त्यागी ने भाजपा का दामन थामा। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट में जल संसाधन विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पटका पहनकर समाजसेवी विनीत त्यागी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, मुरादनगर से विधायक अजीत पाल त्यागीए महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा भी मौजूद रहे। विनीत त्यागी मौजूदा समय में भारतीय यूथ ब्रिगेड में प्रदेश महामंत्री एवं राष्ट्रीय जनसेवा सोसायटी में अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा सभी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भी वे प्रमुखता से भाग लेते हैं। 

श्री दूधेश्वरनाथ नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि से लेकर बालाजी मंदिर के मच्छेंदर पाल गिरी आदि से मुलाकात कर वे  सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में भी दिन-रात लगे रहते हैं। इसी कारण वे शहर में काफी लोकप्रिय हैं। भाजपा में शामिल होने को लेकर विनीत त्यागी बताते हैं कि वे प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास की नीति से बहुत प्रभावित है। उनकी विचारधारा से प्रभावित होकर ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वे पार्टी द्वारा दी जाने वाली सभी जिम्मेदारियों को पूर्ण करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 के पार नारे को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे।
Previous Post Next Post