सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

यूपी/आगरा :- भाजपा युवा मोर्चा कार्य समिति सदस्य और अखिल भारतीय कोली कोरी समाज आगरा महानगर महामंत्री रवि माहौर भाजपा में काफी लंबे समय से सक्रिय चल रहे आगरा नगर निगम चुनाव 2023 में भाजपा से टिकट न मिलने से  नाराज हुए थे लेकिन समर्थकों और शुभचिंतकों के फैसले के बाद निर्दलीय चुनाव लड़े और दूसरे स्थान पर रहते हुए 1500 वोट प्राप्त किए इसी वजह से कुछ समय की नाराजगी रही लेकिन भाजपा से इनके शुरू से ही विचार मिलते रहे हैं और भाजपा में सक्रियता के साथ हमेशा काम किया है लेकिन भाजपा परिवार ने लोकसभा चुनाव 2024 को पन्ना प्रमुख से लेकर से लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को जोड़ने का काम किया।

आज लोकसभा चुनाव आगरा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के चुनाव कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर आगरा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, छावनी विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश, विधान परिषद सदस्य विजय शिवहरे, युवा मोर्चा अध्यक्ष शालू पंडित, महामंत्री रश्मि सिंह और ताज मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में और समस्त ताज मंडल और आगरा महानगर के पदाधिकारियो के साथ पार्टी में पुनः वापसी की आगामी एवं लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी पूरी ताकत के साथ काम कर मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया।
Previous Post Next Post