रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के गाज़ियाबाद लोकसभा प्रत्याशी धीरेन्द्र सिंह भदौरिया लगातार अपने जनसम्पर्क कर रहे हैं, इस दौरान सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के साथ उन्होंने डोर-टू-डोर जनसम्पर्क अभियान चलाया। धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने घर घर पहुँच कर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया, इस दौरान उन्होंने वर्तमान सरकार की विफलताओं के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि गैस सिलेंडर महंगा हो गया, पेट्रोल बढ़ गया, CNG गैस के दाम बढ़ने से चालक वर्ग भी परेशानी का सामना कर रहा है। 

इसीलिए जनता इस बार भाजपा को नकार रही है। हमारे जिले की सभी समस्याओं का खास कर विश्वविद्यालय की कमी को पूरा सुभाष पार्टी ही करेगी। इस बार वे चुनकर आएंगे तो गाज़ियाबाद के विकास कार्यों में तेज़ी आएगी। जनसम्पर्क के दौरान अवधेश शर्मा, विवेक सिंह राठौड़, शिव कुमार, राज किशोर, अनिल चौधरी, आलोक मिश्रा, तरुण गोयल, जयप्रकाश आदि अनेकों कार्यकर्ता व समर्थकों की उपस्थिति रही।
Previous Post Next Post