रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में  लोकसभा चुनाव के लिए बने दोनों पोलिंग बूथों का जोनल मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण किया। मंगलवार को जोनल मजिस्ट्रेट सौरव कुमार  गुलमोहर एन्क्लेव पहुँचे। यहां सीनियर सिटीजन हॉल व कम्युनिटी हॉल में बनाये गए पोलिंग बूथों की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सोसायटी के आरडब्लूए पदाधिकारियों से वार्ता कर सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाने के सम्बंध में भी वार्ता की। 

जोनल मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार ने बताया कि पहली बार गुलमोहर एन्क्लेव में पोलिंग बूथ बनाया गया है जिसकी सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाने के लिए निरीक्षण किया गया है। इस मौके पर मौजूद रहे गुलमोहर एनक्लेव आरडब्लूए  कार्यकारिणी के सदस्य जी सी गर्ग ने भी जोनल मजिस्ट्रेट को पूरी सोसयटी की तरफ से पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके सुरेंद्र सिंह राजपूत, गौरव बंसल, रविंद्र रिहानी राहुल त्यागी, मौजूद रहे।
Previous Post Next Post