सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻

संतकबीरनगर :- भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप लगातार भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। चुनावी जनसभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारक की भूमिका दी गई है , जिसका वह काम संभाल रहे हैं। बुधवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर की खलीलाबाद जनपद में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी इंजीनियर प्रवीण निषाद के समर्थन में जनसंपर्क किया। यहां उन्होंने जनता से कमल खिलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए अपील की। इस दौरान जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव और जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा राजकुमार चौरसिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

लगातार भाजपा को जिताने के लिए कर रहे हैं प्रचार
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी बस्ती सिटी में भी पहुंचे। यहां हरीश द्विवेदी के लिए उन्होंने ने चुनाव प्रचार किया और लोगों से भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने की अपील की। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों के साथ भी स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अलग से वार्तालाप की ताकि भारतीय जनता पार्टी का वोट बैंक को बढ़ाया जा सके।


मोदी के लिए लगातार कर रहे हैं प्रचार
राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने संत कबीर नगर और बस्ती सिटी में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने मोदी और योगी की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को प्रेरित किया। साथ ही कहा कि मतदान वाले दिन अधिक से अधिक लोगों को घर से निकलने का काम किया जाए ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ सके।
Previous Post Next Post